देश में इन दिनों डब कंटेंट की डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है। साउथ फिल्में हों या हॉलीवुड कंटेंट डब किए गए ये कंटेंट लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। रिपोट्र्स की मानें तो देश में औसत एवरेज पेड स्ट्रीमिंग ऑडियंस 4.6 भाषाओं में बने कंटेंट देखते हैं, जिनमें से केवल 50 प्रतिशत ऐसे हैं, जिन्हे यह भाषा समझ आती हैं। डब कंटेंट की बढ़ती डिमांड ने हॉलीवुड के साथ-साथ स्पेनिश और कोरियाई जैसी अन्य विदेशी भाषाओं के कंटेंट के विकास को भी बढ़ावा दिया है। हाल ही में सामने आई ऑरमैक्स ओटीटी ऑडियंस प्रोफाइलिंग रिपोर्ट 2022 में यह सामने आया कि कैसे डबिंग ने भारतीय वीडियो कंटेंट के लिए एक उज्ज्वल भविष्य के द्वार खोल दिए हैं।
कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ -2 साल 2022 की सबसे बड़ी एंटरटेनर बनकर उभरी है। फिल्म ने विदेशों सहित कई बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। बाहुबली 2: द कन्क्लूजन के बाद हिंदी भाषा में यह फिल्म अब तक की दूसरी सबसे बड़ी घरेलू कमाई करने वाली फिल्म है। केजीएफ: अध्याय 2 और बाहुबली 2 दोनों ही भारत के दक्षिणी हिस्सों की फिल्में हैं, जो मूल रूप से क्रमश: कन्नड़ और तेलुगू में बनाई गई हैं। इसके अलावा एक और तेलुगू फिल्म आरआरआर भी इस साल बड़ी कमाई करने वाली है।

इसके साथ ही मई में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज: इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस ने अपनी ओपनिंग डे में भारत में जो कलेक्शन किया, वह महामारी शुरू होने के बाद से कोई भी हिंदी फिल्म नहीं कर पाई। फिल्म का लगभग 50त्न कलेक्शन डब संस्करणों यानी हिंदी, तमिल और तेलुगू से आया है। भारत में डब कंटेंट करीब दो दशकों से मौजूद है। हिंदी मूवी चैनल बीते लंबे समय से साउथ एक्शन फिल्मों के हिंदी-डब संस्करणों को प्रसारित कर रहे हैं। वहीं वजह है कि पिछले 15 वर्षों में दक्षिण भारतीय डब्स की लाइसेंस फीस में दम गुना या ज्यादा की वृद्धि हुई है।

डबिंग के बढ़ते चलने के दो मुख्य कारण है। पहला कारण था बाहुबली फ्रेंचाइजी। फिल्म बाहुबली ने रातों-रात दक्षिण भारतीय डब कंटेंट को कई पायदान ऊपर दिया। उसी दौरान मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स ने भारत में अपना फैनबेस बनाना शुरू कर दिया था, जिससे भारत में हॉलीवुड बॉक्स ऑफिस में वृद्धि हुई, जो साल 2014 से 2019 तक कई गुना बढ़ गई है।
इसके बाद अगला बड़ा बदलाव महामारी के बाद आया जब ओटीटी का चलन देशभर में तेजी से बढ़ गया। इस दौरान दर्शकों के एक बड़े वर्ग ने भाषा समर्थन के जरिए गैर-देशी भाषाओं के कंटेंट (फिल्म और श्रृंखला) को देखना शुरू किया। इसमें न केवल भारतीय भाषाएं और अंग्रेजी शामिल हैं, बल्कि अन्य विदेशी भाषाएं जैसे कोरियाई, स्पेनिश, जर्मन, आदि भी शामिल हैं। स्पेनिश श्रृंखला मनी हाइस्ट 2021 में भारत में सबसे अधिक देखी जाने वाली नेटफ्लिक्स सामग्री थी, जो सभी भारतीय सीरीज और फिल्मों से आगे थी।