दुर्ग। आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे अपने निरीक्षण के दौरान नगपुरा में स्थित श्री नागेश्वरी बुनकर सहकारी समिति पहुंचे थे, जहां शासकीय हथकरघा वस्त्रों का उत्पाद एवं विक्रय किया जाता है। यह संस्था सन 1965 से संचालित है और यहां कुल 55 सदस्य कार्य करते हैं। यहां अपेक्स बुनकर संघ रायपुर से धागा प्राप्त कर प्रतिवर्ष 70 हजार मीटर कपड़ों का उत्पादन किया जाता है।
कलेक्टर ने समिति के अध्यक्ष गुहा राम से हथकरधा कार्य प्रणाली के संबंध में जानकारी ली और वहां उपस्थित महिलाओं से चर्चा की। महिलाओं ने कलेक्टर को अपनी कुछ बुनयादी समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर कलेक्टर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को महिलाओं द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित किया।
