ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग में भी रायपुर की तरह बनेगा होलसेल कॉरिडोर: भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Latest News
सीएम साय का बेमेतरा दौरा : दाढ़ी में किया 102 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन
July 28, 2025
क्षमता विकास आयोग और छत्तीसगढ़ शासन के बीच हुआ एमओयू… CM साय ने कहा- मिशन कर्मयोगी, राष्ट्र निर्माण का संकल्प
July 28, 2025
मुख्यमंत्री साय ग्रीन स्टील और माइनिंग समिट में हुए शामिल, कहा- ग्रीन स्टील उत्पादन पर विशेष अनुदान भी मिलेगा
July 28, 2025
ग्रीन स्टील व माइनिंग समिट : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया देशभर से आए उद्योगपतियों से संवाद
July 28, 2025
डिप्टी सीएम साय ने की पीएचई की समीक्षा, बोेले- 90 प्रतिशत पूर्णता वाली योजनाओं के काम पूरा कर जल्द जलापूर्ति शुरू करें
July 28, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

दुर्ग में भी रायपुर की तरह बनेगा होलसेल कॉरिडोर: भूपेश बघेल

By @dmin Published April 22, 2022
Share
दुर्ग में भी रायपुर की तरह बनेगा होलसेल कॉरिडोर: भूपेश बघेल
दुर्ग में भी रायपुर की तरह बनेगा होलसेल कॉरिडोर: भूपेश बघेल
SHARE

मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों की मांग पर की घोषणा : कलेक्टर को दिए जमीन चिन्हांकन के निर्देश
आप तो स्टील बेचते हैं हम तो गोबर भी बेच देते हैं : उद्योगपतियों से अपने खास अंदाज में कहा मुख्यमंत्री ने
उद्योगपतियों से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि स्थानीय लोगों का स्किल डेवलपमेंट करें, उनके लिए रोजगार की संभावना होगी तो वे उद्योगों को स्वीकार करेंगे
मुख्यमंत्री ने किया जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र के नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि दुर्ग में भी रायपुर की तरह होलसेल कॉरिडोर बनेगा। उन्होंने आज जिला मुख्यालय दुर्ग में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के नवीन कार्यालय भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में उद्योगपतियों की मांग पर यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने दुर्ग कलेक्टर को इसके लिए जमीन चिन्हांकन के निर्देश दिए। कार्यक्रम में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया और राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अरूण वोरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

सीएम बघेल ने कहा कि दुर्ग औद्योगिक जिला है, लेकिन देश मे औद्योगिक केंद्र की पहचान भिलाई से है। बीएसपी की स्थापना के बाद यहां उद्योगों की शुरुआत हुई। दुर्ग के निर्माण में यहां के उद्योगों की बड़ी भूमिका है। बीच के दौर में निजीकरण का दौर चला और श्रमिकों की मांग घटी। तकनीक का असर पड़ा है। बीएसपी प्रदेश के उद्योगों के लिए रीढ़ की तरह है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्ग जिला सब्जी और फल का भी हब रहा है। यहां के किसान ऐसी क्रॉप भी उगा रहे हैं जिनकी मांग विदेशों में भी है। उद्योगपतियों के साथ बैठकों के बाद हमने उद्योग नीति बनाई, जिसमें सभी राज्यों की अच्छी नीतियों का समावेश रहा। कोरोना काल मे लगातार मै उद्योग संगठनों से मिलता रहा, उनकी समस्याएं जानी और इसका निराकरण किया। हमने प्रदेश के उन क्षेत्रों में भी उद्योग प्रसार की नीति अपनाई जहां पर उद्योग कम थे। मैंने फाइनल ड्राफ्ट बनने के बाद भी उद्योगपतियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस नीति में एनपीए नहीं होगा।

सीएम बघेल ने कहा कि जब उद्योग की बात आती है तो रोजगार के उद्देश्य से इसकी मांग होती है लेकिन कई बार स्थानीय स्तर पर विरोध भी होता है। हमने स्थानीय लोगों से कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार हो तो आपको पलायन की जरूरत नहीं पड़ेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना काल के दौरान ऐसे स्थल के लोगों से बात हुई जहाँ काफी संख्या में श्रमिकों को वापस लाया गया था। हमने उन्हें बताया कि स्थानीय स्तर पर उद्योग के कार्य हो सकें, इसके लिए हमने ऑरेंज एरिया चिन्हांकित किये। चैम्बर के अधिकारियों से बस्तर में बैठक ली। उन्हें बताया कि जब आप उद्योग लगाएं तो स्थानीय स्तर पर सर्वे कर उद्योग की जरूरत की मुताबिक लोगों का कौशल उन्नयन करें, जब लोगों को उद्योगों में रोजगार के अवसर दिखेंगे, तो वे लोग उद्योगों का समर्थन करेंगे क्योंकि अब उनके लिए आपके पास रोजगार की संभावना है।

मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन के दौरान मिलर्स के लिए किए गए कार्यों को भी रेखांकित किया। मिलिंग के चार्ज को बढ़ा दिया गया। संग्रहण केंद्रों में नाममात्र का धान रह गया है। हमने ग्रामीण क्षेत्रों में गौठान को भी ग्रामीण उद्योग के रूप में बदला है और रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में इसे विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। आप अपने व्यावसाय और उद्योग की जरूरत के मुताबिक यहां काम करने वाले स्व सहायता समूहों से उत्पाद बनवा सकते हैं। आपके उद्योगों के लिए इन रूरल पार्क से काफी मदद मिल सकती है। आप लोग विजनरी हैं, सरकार की पूरी सहायता आपके साथ हैं। आप आगे बढ़े, प्रदेश का औद्योगिक परिदृश्य शानदार रूप से उन्नत होगा।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से हुई अपनी चर्चा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ऊर्जा परिदृश्य में काफी संभावना है। हमने कहा कि धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति मिलने पर इस उद्योग के लिए बड़ा काम हो सकता है। किसान उन्मुखी नीतियों का लाभ बाजार को मिला है और शहरी अर्थव्यवस्था भी इससे लाभान्वित हुई है। कोर सेक्टर और इससे बाहर हम सबको अवसर देंगे। हमारे उद्योगपति ही हमारे उद्योग के ब्रांड एम्बेसडर हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान उद्योगपतियों से सीधी बातचीत की।

You Might Also Like

सीएम साय का बेमेतरा दौरा : दाढ़ी में किया 102 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

क्षमता विकास आयोग और छत्तीसगढ़ शासन के बीच हुआ एमओयू… CM साय ने कहा- मिशन कर्मयोगी, राष्ट्र निर्माण का संकल्प

मुख्यमंत्री साय ग्रीन स्टील और माइनिंग समिट में हुए शामिल, कहा- ग्रीन स्टील उत्पादन पर विशेष अनुदान भी मिलेगा

ग्रीन स्टील व माइनिंग समिट : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया देशभर से आए उद्योगपतियों से संवाद

डिप्टी सीएम साय ने की पीएचई की समीक्षा, बोेले- 90 प्रतिशत पूर्णता वाली योजनाओं के काम पूरा कर जल्द जलापूर्ति शुरू करें

@dmin April 22, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देश का भविष्य युवाओं के सपनों और आशाओं से गढ़ा जायेगा : उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 184 # 22 April 2022
× Popup Image
Bhilai Power House Railway Station Auto Driver क्यों भड़के | Seemant Kashyap | KP News
Subscribe

Advertisement

Advertisement


RSS MP News Feed

  • # *थाना भिलाई नगर पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही।*  
  • वृहद वृक्षारोपण संपन्न
  • सारथी ई ऐप अब जनता का सारथी नहीं रहा
  • सुनिश्चित सफलता के लिये अपनी सारी ऊर्जा लक्ष्य पर फोकस करें- कंवर
  •    *थाना सुपेला जिला दुर्ग की अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही।*  
  • भारतीय जनता पार्टी चरोदा मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्य समिति सदस्यों की घोषणा
  • राज्य शासन के समतुल्य बिजली के दरों के निर्धारण की भलाई इस्पात संयंत्र की मांग आयोग ने ठुकराई* ज्ञानचंद जैन  
  • *जिला प्रभारी रविन्द्र चौबे ने ली बैठक, जल्द होगी नई नियुक्ति*  
  • हेमचंद यादव विश्वविद्यालय से सम्बद्धता
  • आर्टकॉम नें चौहान टाउन में हर आंगन एक पेड़ व हर आँगन वाटर हार्वेस्टिंग का दिया संदेश…* 

You Might Also Like

सीएम साय का बेमेतरा दौरा : दाढ़ी में किया 102 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

July 28, 2025

क्षमता विकास आयोग और छत्तीसगढ़ शासन के बीच हुआ एमओयू… CM साय ने कहा- मिशन कर्मयोगी, राष्ट्र निर्माण का संकल्प

July 28, 2025

मुख्यमंत्री साय ग्रीन स्टील और माइनिंग समिट में हुए शामिल, कहा- ग्रीन स्टील उत्पादन पर विशेष अनुदान भी मिलेगा

July 28, 2025

ग्रीन स्टील व माइनिंग समिट : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया देशभर से आए उद्योगपतियों से संवाद

July 28, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?