राजनांदगांव। खैरागढ़ विधानसभा चुनाव के बाद मतगणना जारी है। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा की लीड सभी राउंड में बरकरार है। खैरागढ़ की जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी को सिर पर बिठा लिया है। 6 राउंड की गणना पुरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने 8 हजार से ज्यादा वोटों की लीड बना ली हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी लगातार पिछड़ते जा रहे हैं।
खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शनिवार सुबह 8 बजे से जारी है। छठा राउंड पूरा होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा निर्णायक बढ़त की ओर बढ़ती दिख रही हैं। अब कांग्रेस प्रत्याशी को 8800 से ज्यादा वोटों की लीड मिल चुकी है। इसके साथ की मतगणना स्थल पर सीएम बघेल जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे जोश में दिखाई दे रहे हैं और अभी से बधाइयों का दौर भी शुरू हो गया है।
जोश में कांग्रेस के कार्यकर्ता
मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे वैसे कांग्रेस प्रत्याशियों का जोश बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश में लगातार पांचवा उपचुनाव जीतने के करीब है। इससे पहले कांग्रेस ने चार उपचुनाव में जीत दर्ज की है। प्रदेश में सीएम भूपेश बघेल की योजनाओं और घोषणाओं का जादू चल रहा है। वहीं भाजपा का ग्राफ प्रदेश में लगातार गिरता जा रहा है।





