भिलाई। फल मंडी विजय काम्प्लेक्स के पास स्थित झुग्गी बस्ती में आज दोपहर को लगी आग ने पूरी बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया। घरों में रखे गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुए हैं। इस भीषण आगजनी की घटना में कई झोपडिय़ां जल कर खाक हो गई है। इस भयानक आगजनी के बीच मोहल्ले वासी अपने घरों को छोड़कर जान बचाने बाहर निकल गए हैं। आगजनी की घटना करीबन 3:30 बजे की बताई जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन एवं फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच चुकी है। इस आग को लगभग 2 से 3 किलोमीटर दूर से ही देखा गया।

बांस बल्लियों से बने गरीबों के आसियाने पूरी तरह से उजड़ गए। इस दौरान एक के बाद एक कई सिलेण्डर ब्लास्ट हुए। घटना के जानकारी मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पूरी बस्ती ही जल चुकी थी।


मिली जानकारी के अनुसार फल मंडी पावर हाउस के पीछे स्थित खटीक बस्ती में यह हादसा हुआ। आग कैसे और क्यों लगा यह जांच का विषय है। आग के कारण बस्ती में बने सभी घर जल गए। आग लगते ही यहां अफरातफरी मच गई। आग -आग चिल्लाते हुए झुग्गियों ने लोग बाहर निकले। लोग अपनी जान बचाकर इधर उधर भागने लगे थे।

प्रत्यक्षदर्शी एवं पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फल मंडी विजय काम्प्लेक्स के पास स्थित झुग्गी बस्ती मेेंं आज दोपहर को 3:30 बजे के करीब सिलेेंडर फटने से आग लग गई। इस आग ने धीरे धीरे पूरी बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया। कई झोपडिय़ां आग की लपटों से धू-धू कर जलने लगी। घर के अंदर रखा गृहस्थी का सारे सामान के साथ गैस के सिलेंडर भी इस आगजनी की घटना में एक-एक कर बीच-बीच में विस्फोट के साथ फटने लगे। जिसके कारण या आगजनी ने भीषण रूप ले लिया। जिसे 2 से 3 किलोमीटर दूर से ही देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं पुलिस कंट्रोल रूम स्थित आपातकालीन एवं अग्निशमन सेवा विभाग के कर्मचारी भी इस भयानक आग को नियंत्रित करने के लिए पहुंच चुके हैं। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। इस आगजनी की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना अब तक प्राप्त नहीं हो सकी है। परंतु इस आगजनी की घटना में पूरी बस्ती जलकर खाक हो गई है।
सैकड़ों झोपडिय़ां थी बस्ती में
छावनी पुलिस के अनुसार बस्ती में 100 से अधिक छोटी बड़ी झुग्गियां बनी हुई थी। सभी बांस व बल्ली की बनी झुग्गियां ज्यादा थी। इस वजह से आग तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरे घर जल गए। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं पूरी बस्ती जलने से गरीबों को काफी नुकसान हुआ है। आग पर पूरी तरह काबू पाए जाने के बाद नुकसान का आंकलन किया जा सकेगा।