रायपुर। नेहरू युवा केंद्र रायपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कैच द रेन – वेयर इट फाल्स, व्हेन इट फाल्स, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार अभियान के अंतर्गत फेज 2 में जल संरक्षण के प्रति लोगो को जागरूक किया गया। इस अभियान के अंतर्गत ग्रामीण जनो को जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

यह अभियान नेहरू युवा केंद्र रायपुर के आलावा बलौदाबाजार एवं गरियाबंद जिले में भी आयोजित किये गया था। इस अभियान के अंतर्गत युवा घोष्टि, वाल पेंटिंग्स, नुक्कड़ नाटक, निबंद एवं भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओ को जागरूक करने के प्रयास किये गए। यह कार्यक्रम तकरीबन 50 गाँवों में आयोजित किये गए। इसके अतरिक्त कैच द रेन – वेयर इट फाल्स, व्हेन इट फाल्स थीम पर 6 वेबिनार का विभिन्न विषयों पर आयोजित किये गए। इन वेबिनार में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय विशेषज्ञों द्वारा जल छाजन तकनीक (रेन वाटर हार्वेस्टिंग), जल संरक्षण पर युवाओं की भूमिका, जैसे अन्य विषयों पर अपना अनुभव युवाओं के साथ साझा कर उनको जल संरक्षण के प्रति साझा किया गया।


अर्पित तिवारी, जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र, रायपुर ने बताया विगत 3 महीने से पुरे देश में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्रों के माध्यम से चलाया जा रहा है। उन्होंने आगे बताते हुए कहा की हमारे भारत देश में ग्रामीण क्षेत्र में भूतल जल का भारी मात्रा में उपयोग किया जाता है, ऐसी परिस्थिति में भूतल के जल के स्तर को अत्यधिक मात्रा में नीचे गिरने से रोकने के लिए जन जागरूकता बढऩा अति आवश्यक है इसलिए समाज के सबसे ऊर्जावान वर्ग युवाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में ये जन अभियान चलाया गया।

