नई दिल्ली (एजेंसी)। मंगलवार की सुबह आम लोगों के लिए झटका देने वाला रहा। सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी के बाद रसोई गैस की कीमतों में भी 50 रुपये की वृद्धि कर दी गई है। यानी कि 14.2 किग्रा सिलेंडर के लिए दिल्ली में 949.50 रुपये भुगतान करने होंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। बता दें कि आखिरी बार 6 अक्तूबर को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि हुई थी।
शहर | पहले | अब |
दिल्ली | 899.50 रुपये | 949.50 रुपये |
मुंबई | 899.50 रुपये | 949.50 रुपये |
लखनऊ | 937.50 रुपये | 987.50 रुपये |
कोलकाता | 926.00 रुपये | 976.00 रुपये |
चंडीगढ़ | 909.00 रुपये | 959.00 रुपये |
पटना | 989.50 रुपये | 1039.50 रुपये |
शिमला | 945.00 रुपये | 995.00 रुपये |
देहरादून | 918.00 रुपये | 968.00 रुपये |
भोपाल | 905.00 रुपये | 955.00 रुपये |
जयपुर | 903.00 रुपये | 953.00 रुपये |
पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़े
देश में पेट्रोल डीजल के दाम चार माह बाद बढ़ गए हैं। मंगलवार सुबह से डीजल के दामों में 76 से 86 पैसे की बढोतरी हुई है। तो वहीं पेट्रोल के दामों में 76 से 84 पैसों की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.21 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 87.47 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से इन दोनों ईंधन के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई थी।

जानें प्रमुख महानगरों में अब कितनी है कीमत
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।

शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 96.21 | 87.47 |
मुंबई | 110.82 | 95.00 |
कोलकाता | 105.51 | 90.62 |
चेन्नई | 102.16 | 92.19 |
पटना | 105.90 | 91.09 |
भोपाल | 107.23 | 90.87 |
जयपुर | 107.06 | 90.70 |
दाम बढऩे के पीछे रूस-यूक्रेन युद्ध का असर
रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में 40 फीसदी तक का उछाल आ गया है। जिससे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए इंधन का दाम बढ़ाना जरूरी हो गया था और इसी वजह से मंगलवार की सुबह से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ गए।