दुर्ग। दुर्ग शहर के प्रतिष्ठित मध्यानी परिवार को प्रताप मध्यानी के निधन से गहरा आघात पहुंचा है। लंबे समय तक कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहे प्रताप मध्यानी नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भी रहे, वे लगातार कांग्रेस में सक्रिय थे।सदैव ही वोरा परिवार के साथ उनका गहरा रिश्ता रहा। उनके निधन पर वरिष्ठ काँग्रेस विधायक अरुण वोरा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस के दिनों से ही प्रताप मध्यानी के साथ मित्रता, आत्मीयता एवं पारिवारिक रिश्ता रहा है।
लंबे समय तक उन्होंने कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए पूरी कर्मठता से कार्य किय़ा। एक मिलनसार व्यक्तित्व होने के साथ ही वे एक सुलझे हुए इंसान थे। वोरा ने कहा कि उनका निधन वोरा परिवार एवं स्वयं उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। उल्लेखनीय है कि प्रताप मध्यानी विधायक वोरा के युवक कांग्रेस के समय से साथी रहे हैं। जब अरुण वोरा युंका अध्यक्ष थे तब मध्यानी उनके महामंत्री के रूप में सहयोगी रहे। श्री वोरा ने परिजनों से बात कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए श्री मध्यानी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर प्रार्थना की।
