भिलाई। ऑल इण्डिया कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ऑल इण्डिया कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को सम्बोधित करते हुए अपना इस्तीफा एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल को 12 फरवरी, 2022 को सौंप दिया है। उन्होंने ट्विटर हैंडल पर ट्विट कर जानकारी दी।
— Tamradhwaj Sahu (@tamradhwajsahu0) February 25, 2022
बता दें कि ताम्रध्वज साहू छत्तीसगढ़ सरकार में वर्तमान मं गृह मंत्री के रूप में काम कर रहे हैं। साल 2018 में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने ताम्रध्वज साहू को जिम्मेदारी सौंपते हुए कांग्रेस ओबीसी विभाग का अध्यक्ष बनाया था। उस समय ताम्रध्वज साहू दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद थे, तब उन्हें पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया था।
