नई दिल्ली (एजेंसी)। संसद के बजट सत्र के दौरान आज राज्यसभा में स्वर कोकिला और सदन की पूर्व सदस्य लता मंगेशकर को आज श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वेंकैंया नायडू ने शोक संदेश भी पढ़ा। उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर के निधन से, देश ने भारतीय संगीत और फिल्म उद्योग की दुनिया में एक महान पाश्र्व गायिका, एक दयालु इंसान और एक महान व्यक्तित्व खो दिया है। उनके निधन से एक युग का अंत हुआ और संगीत की दुनिया में अपूरणीय शून्य पैदा हो गया। महान गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए राज्यसभा सदस्यों ने एक मिनट का मौन रखा।