लखनऊ (एजेंसी)। भाजपा ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पहले व दूसरे चरण के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कांफ्रेंस कर सूची जारी की है। उन्होंने दावा किया है कि 2017 की तरह 2022 में भी भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत से यूपी में सरकार बनाने जा रही है।
उन्होंने कहा कि 2017 में जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत का जनादेश दिया था। योगी सरकार ने पिछड़े पांच साल में, दंगाइयों व भ्रष्टाचारियों पर रोक लगाई है। अब प्रदेश में रात को 12 बजे भी एक महिला घर से बाहर निकल सकती है। प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है।

प्रदेश में इंफ्रांस्ट्रक्चर का जाल बिछाया जा रहा है। जेवन एयरपोर्ट बन रहा है। एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। यह भाजपा सरकार की नीतियों का ही प्रभाव है कि यूपी आज बीमारू राज्य नहीं है बल्कि विकास का सिरमौर बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि यूपी की जनता एक बार फिर हम 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।
