भिलाई। भिलाई नगर पालिक निगम के जोन अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। जोन क्रमांक 5 सेक्टर-6 से कांग्रेस पार्षद राजेश चौधरी निर्विरोध जोन अध्यक्ष चुने गए हैं। राजेश चौधरी वार्ड क्रमांक 57 सेक्टर-4 के पार्षद है। जैसा कि जॉन क्रमांक 5 में कांग्रेस का जोन अध्यक्ष बनना तय था और वैसा ही हुआ। यहां पर औपचारिकता निभाई गई। कांग्रेस की ओर से राजेश चौधरी को जोन अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी बनाया गया और शेष सभी पार्षदों ने सर्वसम्मती से उन्हें समर्थन दिया। इस प्रकार राजेश चौधरी निर्विरोध जोन अध्यक्ष चुने गए।
नगर निगम भिलाई के जॉन अध्यक्षों के चुनाव संपन्न हो गए हैं। जोन क्रमांक 1 व जोन क्रमांक 5 को छोड़कर शेष 3 जोन में चुनाव हुए। जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर में रामानंद मौर्य जोन अध्यक्ष बने। जोन क्रमांक 3 में संतोष नाथ सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं जोन क्रमांक 4 में कांग्रेस व भाजपा के बराबर पार्षद होने से यहां ड्रा हो गया। ड्रा में एक बार फिर भाजपा को नुकसान हुआ ओर कांग्रेस के भूपेन्द्र यादव जोन अध्यक्ष चुन लिए गए। इसके साथ ही भिलाई निगम के सभी पांच जोन में कांग्रेस ने अपने अध्यक्ष बना लिए हैं।


वैशाली नगर जोन- 2 के चुनाव में कांग्रेस की ओर से रामानंद मौर्य व भाजपा की ओर से संतोष मौर्य प्रत्याशी बने। यहां रामानंद मौर्या को 8 वोट मिले वहीं संतोष मौर्या को 5 वोट से संतोष करना पड़ा। इसी प्रकार मदर टैरेसा नगर जोन में कांग्रेस की ओर से संतोष नाथ सिंह व भाजपा की ओर से विनोद चेलक को प्रत्याशी बनाया गया। यहां भी कांग्रेस प्रत्याशी संतोष नाथ सिंह को 8 वोट मिले वहीं विनोद चेलक को 5 वोट मिले। इसप्रकार जोन क्रमांक 2 में संतोष नाथ सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

टॉस ने बिगाड़ा भाजपा का खेल
जॉन अध्यक्षों के चुनाव में जोन 4 शिवाजी नगर खुर्सीपार का चुनाव काफी रोचक रहा यहां पर भाजपा और कांग्रेस दोनों के साथ साथ पार्षद चुनकर आए कांग्रेस ने जहां भूपेंद्र यादव को अपना प्रत्याशी बनाया वहीं भाजपा की ओर से विनोद सिंह जोन अध्यक्ष के लिए खड़े थे। इस जोन में भाजपा व कांग्रेस को बराबर वोट मिले। इसके बाद अध्यक्ष का निर्वाचन टॉस से किया गया। टॉस ने कांग्रेस का साथ दिया और भूपेन्द्र यादव अध्यक्ष निर्वाचित हुए।