साउथ की फिल्में हिंदी बेल्ट में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। यही वजह है कि कई बड़े साउथ के सितारे भी बॉलीवुड का रुख कर रहे हैं। इसमें साउथ की अभिनेत्रियां भी पीछे नहीं हैं। 2022 में कई साउथ एक्ट्रेसेस भी बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी और बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती दिखाई देंगी।
2021 में वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2 में राजी का बेहतरीन किरदार निभाने के बाद सामंथा की पॉपुलैरिटी बॉलीवुड में भी काफी बढ़ गई। यही वजह है कि उनके साथ कई बड़े डायरेक्टर्स काम करना चाहते हैं। खबरें हैं कि सामंथा ने तापसी पन्नू के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म साइन कर ली है।

हाल ही में साउथ की फिल्म पुष्पा में नजर आईं रश्मिका इस साल बॉलीवुड में डेब्यू करती नजर आएंगी। वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘मिशन मजनूं में दिखाई देंगी।

ठ्ठश्रिया प्रकाश राज की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा में नजर आएंगी। फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है। इसमें नाना पाटेकर और तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका में हैं।
नयनतारा भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। वह शाहरुख खान के अपोजिट डायरेक्टर एटली की एक अनाम फिल्म में दिखाई देंगी।
वेबसीरीज ‘द फैमिली मैन में सुची के रोल से तारीफें बटोरने के बाद प्रियामणि अब अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान में दिखाई देंगी।
तमन्ना भाटिया नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म ‘बोले चूडिय़ांÓ में नजर आएंगी। यह फिल्म नवाज के भाई शमस नवाब सिद्दीकी बना रहे हैं।
साउथ फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी की एक्ट्रेस शालिनी पांडे 2022 में अपना बॉलीवुड डेब्यू करती दिखेंगी। वह रणवीर सिंह के अपोजिट ‘जयेशभाई जोरदार में दिखाई देंगी।
इलियाना शिरीष गुहा की आनेवाली एक अनटाइटल्ड फिल्म में दिखाई देंगी जिसमें विद्या बालन और प्रतीक गांधी भी मुख्य भूमिका में होंगे।