भिलाई। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पक्ष में आए जनादेश के विपरीत जामुल नगर पालिका में भाजपा ने बहुमत हासिल किया है। 20 सीटों वाली नगर पालिका जामुल में कांग्रेस को 10 सीटें मिली, जबकि कांग्रेस के खाते में 5, जोगी कांग्रेस को 1 व 4 सीटें निर्दलियों के खाते में गई है। पूर्व पालिकाध्यक्ष रेखराम बंछोर ने यहां खूब मेहनत की थी। बताया जा रहा है कि जिन 4 निर्दलीयों ने जीत दर्ज की है, उनमें से 3 भाजपा के बागी हैं। हालांकि पार्टी ने मतदान से पहले सभी बागियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। लेकिन अब पालिका में बहुमत और भविष्य की स्थितियों के मद्देनजर इनका समर्थन लेना पार्टी के लिए मजबूरी है। 20 वार्डों के चुनाव नतीजे इस प्रकार हैं –
विजय हुए प्रत्याशी
1 सबीहा करीम खान (कांग्रेस)
2 खम्मन ठाकुर (भाजपा)
3 रेखराम बंछोर (भाजपा)
4 सरोजनी चंद्राकर (कांग्रेस)
5 दीपक गुप्ता (भाजपा)
6 संजय दशहरे (कांग्रेस)
7 अश्वनी साहू (निर्दलीय)
8 निशा चन्नेवार (निर्दलीय)
9 सीमा यादव (भाजपा)
10 राम प्यारी वर्मा (भाजपा)
11 ईश्वर सिंह (भाजपा)
12 चन्नेवार सुनीता (कांग्रेस)
13 कविता विश्वाल (भाजपा)
14 रामदुलार साहू (कांग्रेस)
15 राजू (निर्दलीय)
16 चुम्मन वर्मा (निर्दलीय)
17 दुर्गा वैष्णव (जोगी कांग्रेस)
18 तिलेश्वर देवांगन (भाजपा)
19 अहिल्या वर्मा (भाजपा)
20 शांति बाई टंडन (भाजपा)





