रायपुर (एजेंसी)। अरनपुर पुलिस थाना अंतर्गत गोंदरस जंगल में शनिवार सुबह पांच बजे नक्सलियों और डीआरजी जवानों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें दो महिला नक्सलियों के शव बरामद हुए।
Chhattisgarh | Today at around 5:30 am,there was an exchange of fire between Dantewada DRG & maoists near Gonderas jungle (PS Aranpur, Dantewada district). Later during search operations, bodies of two female Naxal cadres were recovered from the spot: Dantewada SP Abhishek Pallav pic.twitter.com/2samUIiPNV
— ANI (@ANI) December 18, 2021
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शनिवार को नक्सलियों और डीआरजी जवानों के बीच हुई मुठभेड़ में दो महिला नक्सली के शव बरामद हुए हैं। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने यह जानकारी दी।

मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि अरनपुर पुलिस थाना अंतर्गत गोंदरस जंगल में शनिवार सुबह पांच बजे नक्सलियों और डीआरजी जवानों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें दो महिला नक्सलियों के शव बरामद हुए । एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डीआरजी जवान जंगलों में तलाशी अभियान चला रहे थे।
