भिलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कृषि कानून वापस लेने का फैसला किया। इसके बाद देशभर में इसे लेकर प्रतिक्रियाएं आ रही है। शहर जिला कांग्रेस भिलाई की प्रथम अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू ने इस प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश के किसानों के विरुद्ध मनमानी कर लाने वाले तीन काले कानून आखिरकर केन्द्र सरकार को वापस लेना ही पड़ा।
श्रीमती तुलसी साहू ने कहा कि पूर्ण बहुमत के अंहकार से लबरेज केन्द्र की मोदी सरकार ने अन्नदाताओं को परेशान करने के लिए कृषि कानून बनाए। इसके विरोध में देश भर के किसानों ने प्रदर्शन किया। 14 माह तक दिल्ली में डटे रहे किसानों के सामने आखिर केन्द्र सरकार का अहंकार झुक गया। केन्द्र की मोदी सरकार किसानों के दम के आगे झुक गई।
श्रीमती तुलसी साहू ने कहा कि देश में किसानों के विरोध में बनाए गए बिल का असर भाजपा को हर चुनाव में दिखने लगा। किसान आंदोलन से डरी सरकार ने किसान बिल वापस लेकर आने वाले चुनाव में लाभ लेने का प्रयास भी कर रही है लेकिन देश की जनता भाजपा की असलियत समझ गई है। देश भर का किसान एकजुट हुआ तब जाकर केन्द्र ने अपना मनमाना कानून वापस लेने का फैसला किया। किसानों के विरोध के आगे मोदी सरकार का अंहकार हार गया और किसानों की जीत हुई।
०००





