भिलाई। भिलाई-चरोदा नगर पालिक निगम के कांग्रेस पार्षद की हत्या कर दी गई है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। पार्षद की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पार्षद का खून से सना शव तालाब के किनारे मिला। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस का अनुमान है वारदात में एक से अधिक लोग शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार भिलाई चरोदा निगम के वार्ड 2 हथखोज से पार्षद सूरज बंछोर की सामवार रात को आात लोगों द्वारा हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक सूरज बंछोर (39) रात करीब 9 बजे घर से निकले थे। इसके बाद सरकारी स्कूल के पीछे बंधवा तालाब के पास खून से लतपथ हालत में मिले थे। मौके से उनके भाई को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके चेहरे और पीठ पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। सूरज पर धारदार हथियार और रॉड व डंडे से हमला किए जाने की आशंका है। परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले ही सूरज बंछोर का जन्मदिन था।
तीन से ज्यादा हो सकते हैं हमलावर
पुलिस के मुताबिक हमलावर तीन से अधिक हो सकते हैं। पुलिस को करीब 12 बजे सूचना मिली। जब तक पुलिस पहुंची तब तक परिजन लहुलुहान पार्षद सूरज को लेकर बीएम शाह हास्पिटल पहुंच चुके थे। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने धारदार व ठोस नुकीले वस्तु से सूरज पर हमला किया गया। फिलहाल हत्या का करण अज्ञात है। हत्या का कारण और हत्यारे के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है।

पुलिस का अनुमान है कि जहां शव मिला वहां बैठकर पार्टी करने की बात सामने आ रही है। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि सूरज बंछोर के साथ कुछ लोगों को देखा गया जो पहली बार क्षेत्र में दिखे। पुलिस को आशंका है कि हत्या की यह वारदात योजनाबद्ध तरीके से की गई है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 15 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




