भिलाई। दशहरा मैदान शांति नगर में आगामी में 6 अक्टूबर से नव कुंडीस श्री सत्चण्डी महायज्ञ श्रीमद्भागवत कथा गरबा महोत्सव का विशाल आयोजन किया जा रहा है। मिमांशा मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह भक्तिमय कार्यक्रम 14 अक्टूबर तक चलेगा। इस आयोजन में वृंदावन मथुरा से आए कथा वाचक पं रामगोपाल महाराज के श्रीमुख से भागवत कथा का बखान होगा। भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाए। इस दौरान भागवत के विभिन्न प्रसंगों का बखान होगा।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि 6 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा के साथ नव कुंडीस श्री सत्चण्डी महायज्ञ श्रीमद्भागवत कथा गरबा महोत्सव की शुरुआत होगी। 7 अक्टूबर को श्री पंचम पूजन मंडप प्रवेश, वेदी पूजन व श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ होगी। 8 अक्टूबर को अग्नि मंथन हवन प्रारंभ श्री महाभारत कथा होगी। 9 अक्टूबर को श्री सुखदेव जन्म श्री परीक्षित जन्म की कथा का वाचन होगा। 10 अक्टूबर को श्री सतीश चरित्र ध्रुव कथा श्री नरसिंह अवतार का बखान किया जाएगा। 11 अक्टूबर को समुद्र मंथन राम जन्म कथा व कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 12 अक्टूबर को श्री कृष्ण की बाल लीला माखन चोरी विकास छप्पन भोग व गोवर्धन पूजा होगी। 13 अक्टूबर को महाराष्ट्र गोपी गीत उत्सव गोपी कथा श्री रुक्मणी कृष्ण विवाह की कथा होगी। 14 अक्टूबर को मथुरा गमन सुदामा चरित्र के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी। इस दौरान सभी फूलों की होली भी खेली जाएगी अंत में महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।