भिलाई। भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा गोवा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे देश से प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में छत्तीसगढ़ से प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी, राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद और मिलिंद गौतम शामिल हुए।
दो दिवसीय की इस बैठक के दौरान भविष्य में युवा कांग्रेस की कार्यशैली कैसी होनी चाहिए, वर्तमान में राजनीतिक परस्थितियों व पॉलिसी मेकिंग पर गंभीर चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने सभी नेताओं को आखिरी पंक्ति में खड़े कार्यकर्ता को संगठन में आगे लाने को निर्देश दिया।

बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ से युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी ने भी छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के कार्य को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समक्ष रखा। राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद ने अपने प्रभार क्षेत्र गुजरात के विषय पर अपनी बात रखी।
