भिलाई। बस्तर में चिंतन शिविर के दौरान भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी देवी द्वारा दिए गए थूकने वाले बयान के विरोध में रविवार को प्रदेशभर में कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन कर भाजपा का पुतला फूंका गया। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई द्वारा अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू के नेतृत्व में भाजपा का पुतला दहन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान भिलाई जिला अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू ने कहा कि चिंतन शिविर के दौरान भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी देवी का बयान अत्यंत ही निंदनीय है। एक महिला होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जो बयान दिया है वह उनकी अमर्यादा को दर्शाता है। इस प्रकार के अमर्यादित व अशोभनीय बयान के लिए भाजपा को प्रदेश कांग्रेस पार्टी से माफी मांगनी चाहिए। कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संदीप दुबे ने भी अपनी बात कही।

पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री बीडी कुरैशी, छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, संदीप निरंकारी, अतुल चंद साहू, अरुण सिंह, रज्जन अकील खान, दुर्गेश ताम्रकर, आरएस शर्मा, कन्हैया चुरहे, बुद्ध शरण बोरकर, सुभाष गुप्ता, सरजीत घोष, जयप्रकाश सोनी, गोविंद कोशले, ललित पाल, अशोक रामटेके, चंद्रशेखर गवई, राजेन्द्र अपाले, अब्दुल तहुंर पवार, पंकज सिंह, रंजीत गजभिए, नंदकुमार यादव, राजेश साहू, दिनेश पटेल, रमेश पटेल, सिया राम साहू, लालचंद वर्मा, राजेन्द्र सिंह चौहान, संजय गुप्ता, विजय गुप्ता, रमाकांत देशलहरे, दुर्गा यादव, धनुष यादव, शमशेर बहादुर, बलदाऊ पिपरिया, इस्माइल खान, वरुण वर्मा, जानकी साहू, तुलसी पटेल, बबीता मानिकपुरी, सुनीता शर्मा सत्यवती साहू, सरला पोद्दार, ईश्वरी बगनी, जयंती महानंद, पिंकी वर्मा, माधुरी प्रसाद, मधु चौबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
