नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट जारी है। पांच महीने बाद कोरोना के सबसे कम मामले सामने आए हैं। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 25,166 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 437 लोगों की मौत हुई है। 36 हजार 830 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। हालांकि, देश में अभी 3 लाख 69, 846 सक्रिय मामले हैं जो बीते 146 दिनों में सबसे कम आंकड़ा है। वहीं, रिकवरी रेट में लगातार सुधरा हो रहा है। कोरोना का रिकवरी रेट 97.51 फीसदी है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है। देश में 3,14,48,754 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे के दौरान कुल 25,166 नए केस सामने आए। इस बीच 36,830 लोग स्वस्थ हुए हैं। बीते 24 घंटे में कुल मौतें 437 लोगों ने अपनी जान गवांई है। देश में अब तक 3.22 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अब तक 3.14 करोड़ लोग स्वस्थ हो चुके हैं। देश में कोरोना संक्रमण के कारण अब तक कुल 4.32 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। देश में फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 3.69 लाख तक है। देश भर में अब तक 55.47 करोड़ से ज्यादा कोरोना के टीके लग चुके हैं। बीते 24 घंटों में 88.13 लाख वैक्सीन डोज लगाई गई हैं, जो किसी एक दिन में टीकाकरण का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।