रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की राजनीतिक में काफी ऊहापोह के बाद सदन में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह को क्लीन चिट मिल गया। विधायक बृहस्पति सिंह ने सदन के अंदर पूरी घटना पर (खेद) माफी मांगी। विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि मेरे द्वारा कही गई बात से किसी को दुख पहुचा तो खेद व्यक्त करता हूँ। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि पूरे घटना क्रम में स्वास्थ्य मंत्री का कहीं भी कोई नाम नहीं है। उनके नाम पर हो रही चर्चा निरर्थक है।
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि सदन उच्च परंपराओं से चलता है। बृहस्पति सिंह की प्रशंसा करता हूं कि भावावेश में आकर उन्होंने जो कहा था उसपर सदन में अपनी स्थिति स्पष्ट की है। पूर्व सीएम रमन सिंह, धरमलाल कौशिक सहित सभी ने इस गतिरोध खत्म करने में अपनी भूमिका दी है।
विधानसभा में सिंहदेव-बृहस्पति सिंह प्रकरण पर गृहमंत्री के बयान के बाद अब मामला सुलझता दिख रहा है। नाराज चल रहे मंत्री टीएस सिंहदेव विधानसभा पहुंचे। आपको बता दें कि कल उस वक्त मंत्री टीएस सिंहदेव नाराज होकर विधानसभा से निकल गये थे, जब गृहमंत्री ने इस मामले में अपना वक्तवय दिया था। सिंहदेव ने सदन में कहा था कि जो परिस्थिति है, उसमें जब उनकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती, तब तक वो सदन में खुद को बैठने के योग्य नहीं समझते हैं। इससे पहले अब से कुछ देर पहले विधायक बृहस्पति सिंह ने सदन में बयान दिया।

उन्होंने अपने सदन में कहा कि इस घटना को लेकर मैंने पूर्व में व्यक्तव्य दिया था, उक्त घटना में मंत्री टी एस सिंहदेव का कोई संबंध नहीं है, उन पर लगाए तमाम आरोप झूठे और असत्य हैं।




