भिलाई। पर्यावरण संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के वन होम वन ट्री महाअभियान के तहत मंगलवार को दुर्ग जिले में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया। इस मौके पर जिला प्रशासन व नगर निगम भिलाई द्वारा सार्वजनिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू ने भी जिला प्रशासन व भिलाई निगम के इस वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया और पौधरोपण किया।
इस मौके पर श्रीमती तुलसी साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन का संकल्प है कि प्रदेश को हराभरा बनाएं। इसे देखते हुए आज इस महाअभियान का आगाज किया गया। हमें खुशी है इस अभियान में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। हर व्यक्ति यदि एक पौधा लगाए और उसका सरंक्षण करे तो प्रकृति हरियाली से भर जाएगी। हमें मिलकर संकल्प लेना चाहिए कि आने वाले दिनों में ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से वृहद स्तर पर पौधरोपण कर उनके संरक्षण करें।
वन होम वन ट्री महाअभियान: जिला प्रशासन के पौधरोपण कार्यक्रम में पहुंची जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू… पौधरोपण कर दिया यह संदेश
