रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट विस्तार की संभावनाओं के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कई राज्यों के राज्यपालों को बदल दिया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कर्नाटक, मध्यप्रदेश और हिमाचल समेत आठ राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्ति किए हैं। रमेश बैस को त्रिपुरा से झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं थावरचंद गहलोत को कर्नाटक, बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा, राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर हिमाचल प्रदेश के, हरि बाबू को मिजोरम, सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा, पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है।
राजस्थान से आने वाले दलित नेता और केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल और मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।