नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले अभी भी 50 हजार के ऊपर बने हुए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 51667 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3,01,34,445 तक पहुंच गया है। इस दौरान 1329 मरीजों ने जान गंवा दी है। बीते 24 घंटे में 64527 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। 1,329 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,93,310 हो गई है। इस बीच 64527 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। इसके साथ ही देश में कुल स्वस्थ्य हुए मरीजों की संख्या 2,91,28,267 हुई।
कोरोना संक्रमण के बीच देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 83 दिनों के निचले स्तर पर पहुंच गई है। फिलहाल कुल सक्रिय मामले 6,12,868 रह गए हैं। इससे पहले 1 अप्रैल को 6,10,929 सक्रिय मामले थे। तब से आंकड़ों में लगातार इजाफा हुआ था और 9 मई को यह 37 लाख के पार पहुंच गए थे। हालांकि तभी से गिरावट का दौर जारी है और उस पीक से तुलना करें तो एक्टिव केसों की संख्या में 80 फीसदी तक की कमी आई है।
देश में कोरोना के मामले लगातार तीसरे दिन 50 हजार से ज्यादा…. बीते 24 घंटे में 1329 मरीजों की गई जान




