भिलाई। भारतीय जनता पार्टी सुपेला मंडल के द्वारा नवगठित मंडल संगठन की प्रथम परिचयात्मक बैठक आहूत की गई। भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात समस्त नए पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त कर उनका स्वागत पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर एवं गुलदस्ता प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल ने समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें पदभार ग्रहण करवाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विजय जायसवाल ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 वर्ष के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों कश्मीर से धारा 370 हटाना, श्री राम मंदिर के निर्माण का कार्य प्रशस्त करना ,उज्जवला योजना, जनधन खाता, घर-घर शौचालय, आत्मनिर्भर भारत जैसी अनेकों योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में भारतवर्ष ने सफलता के अनेकों कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आज भारत विश्व में अपनी एक विशेष पहचान रखता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कार्यालय मंत्री मनोज तिवारी ने कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के रीति- नीति एवं उद्देश्यों से अवगत कराया। संगठन एवं जनहित के कार्यों के लिए सदा अग्रसर रहने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री तुगेन्द्र सिंह ने एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री अखिलेश वर्मा ने किया सभी पदाधिकारियों ने पार्टी की मजबूती के लिए मिलजुल कर काम करने का प्रण दिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से राकेश नागदेव, सुभाष कुशवाहा, रमेश ठाकुर, अनीता वर्मा, रमा राजपूत, आकाश माहेश्वरी, दीपक भोंडेकर, रूप राम साहू, विवेक अग्रवाल, यशवंत पार्लेवार, संजय शाह, सम्मत मंडावी, रंजीत ठाकुर, संतोष ठाकुर ,अनिल सिंह, राज वर्मा ने अपनी सहभागिता प्रदान की। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अश्वनी गौतम ने प्रदान की।
भाजपा सुपेला मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने किया पदभार ग्रहण
By
@dmin

भाजपा सुपेला मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने किया पदभार ग्रहण
You Might Also Like
@dmin
Advertisement



