मुंबई (एजेंसी)। ताउते तूफान के ताडंव के बीच मुंबई से 175 किलोमीटर दूर समुद्र में बार्ज पी-305 पर फंसे 273 लोगों में से 184 को नौसेना के बहादुर जवानों ने बचा लिया गया है। 14 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। जबकि 89 लोग अब भी लापता हैं, जिन्हें बचाने के लिए राहत व तलाश अभियान जारी है। नौसेना ने बुधवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी।
नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि ताउते तूफान के तांडव के बीच मुंबई के समुद्र में फंसे 4 जहाजों पर सवार 713 लोगों में से 620 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि 713 कर्मियों को ले जा रहे तीन बार्ज और एक ऑयल रिग सोमवार को समुद्र में फंस गए थे। इनमें 273 लोगों को ले जा रहा बार्ज पी 305, 137 कर्मियों को ले जा रहा जीएएल कंस्ट्रक्टर और एसएस-3 बजरा शामिल है, जिसमें 196 कर्मी मौजूद थे। साथ ही सागर भूषण ऑयल रिग भी समुद्र में फंस गया था, जिसमें 101 कर्मी मौजूद थे। इसमें से बार्ज क्क305 डूब गया है, जिस पर सवार 89 लोग अभी भी लापता हैं, जिन्हें बचाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
नौसेना की ओर से बुधवार को बताया गया कि बेहद खराब मौसम से जूझते हुए उसके जवानों ने बार्ज पी305 पर मौजूद 273 लोगों में से अब तक 184 को बचा लिया है। वहीं 14 शव भी बरामद किए हैं।नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार सुबह तक पी305 पर मौजूद 184 कर्मियों को बचा लिया गया है। आईएनएस कोच्चि और आईएनएस कोलकाता इन लोगों को लेकर मुंबई बंदरगाह लौट रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा कि आईएनएस तेग, आईएनएस बेतवा, आईएनएस ब्यास, पी81 विमान और हेलीकॉप्टरों की मदद से लापता लोगों को ढूढऩे के लिए तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।
ताऊ ते तूफान: नौसेना ने समुद्र में फंसी 184 जिंदगियों को बचाया, 14 शव मिले, 89 लोगों की अब भी तलाश




