भिलाई। जिले में लॉकडाउन के कारण कई मार्गों को आस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। जैसे जैसे लॉकडाउन बड़ा थोड़ी रियायतें शुरू हुई। इसमें स्ट्रीट वेंडरों के द्वारा आवश्यक सामग्री की आपूर्ति का आदेश भी दिया गया। प्रमुख मार्गों में शामिल नेहरू नगर अंउर ब्रिज भी इस दौरान बंद कर दिया गया। चुंकि स्ट्रीट वेंडरों को टाउनशिप की ओर जाने के लिए अंडरब्रिज सुगम मार्ग इसे देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई द्वारा उक्त अंडरब्रिज को खोलने की मांग की गई थी। भिलाई जिला कांग्रेस की मांग पर अंडरब्रिज को खोल दिया गया है।
जिला कांग्रेस भिलाई के कोरोना सहायता केंद्र में शुक्रवार को हाथ ठेले, फल और सब्जी व्यवसासियों ने आकर अण्डरब्रिज बन्द होने से हो रही परेशानी बताई। इन वेंडरों ने बताया कि हाथ ठेला ओवरब्रिज से ले कर जाने से बहुत घूम कर जाना पड़ता है हमारा बहुत समय खराब हो जाता है और मेहनत भी डबल हो जाती है बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। भिलाई जिला अध्यक्ष तुलसी साहू ने तत्काल एसपी प्रशांत ठाकुर से बात करठेले वाले और सब्जी वालो की परेशानी बताई। प्रशांत ठाकुर ने समस्या कि गंभीरता को समझते हुए तत्काल अंडर ब्रिज खोलने का आदेश अधिकारियों को दिए ।
शनिवार को अण्डरब्रिज खोल दिया गया, अंडरब्रिज खुलते ही सब्जी व्यवसाइयों और ठेके वालो ने तुलसी साहू का आभार व्यक्त किया भिलाई जिला कांग्रेस के कोरोना सहायता केंद्र की सरहाना की। भिलाई जिला कांग्रेस के कोरोना सहायता के केंद्र से लगातार लोगो प्लाज्मा उपलब्ध कराया जा रहा है, और सही दिशा और जानकारी दी जा रही । लगातार कंट्रोल रूम में मुकेश चन्द्राकर, संदीप निरंकारी, मनीष जग्यासी, अतुल साहू, लादू राम सिन्हा, अमित जैन, बुद्ध शरण बोरकर, नितिन कश्यप, सुमीत पवार, पंकज गौर, बबलू साहू, दीपक भाटिया अपनी उपस्थिति दे रहे हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की मांग पर खुला नेहरू नगर अंडरब्रिज ब्रिज…. स्ट्रीट वेंडरों ने कांग्रेस के सहायता केन्द्र पहुंचकर अंडरब्रिज खुलवाने का किया था निवेदन




