मुंबई (एजेंसी)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ का बुधवार सुबह निधन हो गया। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद एकनाथ गायकवाड़ का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। एकनाथ गायकवाड की बेटी वर्षा गायकवाड महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री हैं। जानकारी के मुताबिक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में सुबह करीब 10 बजे एकनाथ गायकवाड ने अंतिम सांस ली।
https://twitter.com/ANI/status/1387286736124866563?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1387286736124866563%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Findia-news%2Fcoronavirus-former-congress-mp-eknath-gaikwad-passes-away-in-mumbai-state-minister-varsha-gaikwad
कांग्रेस के पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड पार्टी के मुंबई अध्यक्ष भी रह चुके थे। महाराष्ट्र की राजनीति में कांग्रेस को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका बेहद अहम रही थी। ऐसे में गायकवाड़ का निधन प्रदेश कांग्रेस के लिए निश्चित तौर पर बड़ा झटका है।




