मंगलूरू (एजेंसी)। कर्नाटक के मंगलूरू में समुद्र तट से करीब 43 मील दूर मंगलवार तड़के एक जहाज ने मछुआरों की एक नौका को टक्कर मार दी। इस घटना के बाद से नौका में सवार 12 मछुआरे लापता हो गए हैं। उन्हें खोजने के लिए तट रक्षक दल अभियान चलाया हुआ है। तट रक्षक ने बताया कि 14 मछुआरे आईएसबी ‘रबाह’ नौका से समुद्र में गए थे। यह नौका केरल में कोझिकोड के पास बेपोर से रवाना हुई थी। उन्होंने बताया कि इनमें दो मछुआरों का पता लगा लिया गया है।
तट रक्षक ने ट्वीट किया कि आज करीब 43 समुद्री मील पश्चिम में न्यू मंगलूरू में आईएफबी रबाह पर सवार 14 मछुआरों को ढूंढने के लिए तटरक्षक ने आईसीजी जहाजों और विमानों को तैनात किया है। दो मछुआरों का पता चल गया है और अन्य की तलाश जारी है।
ये मछुआरे तमिलनाडु, बंगाल और ओडिशा से थे। घटना में नौका बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तट रक्षक जहाजों और हेलीकॉप्टरों को घटनास्थल पर भेजा गया है और लापता मछुआरों को ढूंढने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।




