बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण एक एक कर सभी जिलों में लॉकडाउन लगाया जा रहा है। अब तक 15 से अधिक जिलों में लॉकडाउन लग चुका है। कुछ जिलों में कल से लॉकडाउन रहेगा। वहीं इस बीच न्यायधानी बिलासपुर में भी लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। बिलासपुर कलेक्टर ने आदेश जारी कर 14 अप्रेल से 21 अप्रेल तक लॉकडाउन की घोषणा की है।
जारी आदेश के मुताबिक 14 अप्रेल की सुबह से 21 अपे्रल की आधी रात तक लॉकडाउन प्रभावी रहेगा। इस दौरान शहर की सीमाएं पूरी तरह सील रहेंगी। जरूरी सेवाओं में मेडिकल की दुकानें खुली रहेंगी। पेट्रोल पंपों में आवश्यक सेवाओं से जुड़े व्यक्तियों, परीक्षा के लिए जा रहे छात्रों व मीडियाकर्मियों को पेट्रोल मिलेगा। वहीं नगरीय क्षेत्र की सीमा के बाहर ऑटो पाट्र्स व पंचर की दुकानें खुली रह सकती हैं। वहीं नगरीय क्षेत्र के बाहर ढ़ाबे भी खोल सकते हैं लेकिन वहां सिर्फ टेक अवे व होम डिलवरी की सुविधा रहेगी।
अब बिलासपुर भी लॉक…. कलेक्टर ने जारी किया आदेश…. 14 से 21 अप्रेल तक नगरीय क्षेत्र रहेगा बंद…. शहर के बाहर मिलेंगी यह सेवाएं




