भिलाई। नगर निगम भिलाई के जोन 2 वैशाली नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में कई प्रमुख विकास कार्य किए जाएंगे। इसके लिए भिलाई नगर विधायक देेवेंद्र यादव ने पहल की है और शासन से विकास कार्य के लिए राशि स्वीकृत कराई है। इन क्षेत्र के प्रमुख चौक चौराहों सहित 4 अलग-अलग वार्ड में 3 करोड़ 11 लाख 99 हजार रुपए की लागत से विकास कार्य किया जाएगा।
गौरतलब है कि जोन 2 वैशाली नगर क्षेत्र के विभिन्न चौक चौहारों पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। करीब 19.99 लाख की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ताकि इन चौक चौराहों सहित आसपास किसी भी प्रकार की अपराधि घटना न हो यदि हो तो आरोपियों को सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पकड़ा जा सके। अपराधिक तत्वों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर रहेगी।
90 लाख से होगा विकास कार्य
वार्ड 10 वैशाली नगर मैदान का उन्नय कार्य किया जाएगा। इसके लिए भिलाई नगर देवेंद्र यादव ने पहल की है। इस विकास कार्य के लिए भी शासन से 90 लाख रुपए की राशि स्वीकृति करा ली गई है। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।
डेढ़ करोड़ से होगा तालाब सौंदर्यीकरण
वार्ड 19 स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाना है। इसके लिए क्षेत्रवासियों की मांग पर विधायक यादव ने पहल की है। करीब 1 करोड़ 50 लाख की लागत से तालाब का पूूरी तरह से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही 52 लाख की लागत से वार्ड 14 स्पोट्स काम्प्लेक्स का उन्नयन किया जाएगा।
सुरक्षा के लिए विधायक देवेंद्र की पहल: वैशाली नगर क्षेत्र में 3 करोड़ 11 लाख 99 हजार के होंगे विकास कार्य…. चौक-चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे




