राजिम। महिला सशक्तिकरण दिवस पर सोमवार को माघी पुन्नी मेला में महिला पुलिस बल ने पूरे मेले की कमान संभालकर एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया। सभी बेरियर एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से तैनात पुरूष बल के स्थान पर महिला पुलिस मुस्तैदी से खड़े होकर ड्यूटी निभाई। इस दौरान उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा की महिलाएॅ आज हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। सोच सकारात्मक हो तो काम करने मे सरलता होती है। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले से 200 महिला पुलिस बल मेले की व्यवस्था संभाले हुए है। जिनमें प्रमुख रूप से राजीवलोचन मंदिर, कुलेश्वर महादेव मंदिर, मामा भांचा मंदिर, कंट्रोल रूम, मुख्य महोत्सव मंच, महानदी महाआरती स्थल, मीना बाजार, श्यामाचरण शुक्ल चैक, राजिम मार्ग, चैबेबांधा तिराहा, रायपुर रोड़, नदी मार्ग आदि है। बता दें कि पूरा मेला क्षेत्र सीसी टीवी कैमरा के कैद में है। इस तीसरी आॅख पर महिला पुलिस जिनमें एएसआई नीलकुसुम, कास्टेबल अंजली, सुनीति, मनीषा, हेमा मानीटीरिंग कर रही है।


कंट्रोल रूम मे तैनान महिला आरक्षक प्रवीणा कुजुर, त्रिलोचना राजवाड़े, उपनिरिक्षक संतारा चैहान, सहा. उपनिरिक्षक निर्मला कश्यप खोया पाया विभाग सहित पूछताछ विभाग के देख रही है। डीएसपी रूपा, टीआई सत्यकला, एसआई राधा खोया पाया ज्योति तिवारी सहित रीना दुबे, सोनजीरा खलखो, राखी यादव ने बताया कि आज हम खुद को महिला होने पर गौरान्वित महसूस कर रहे है। महत्वपूर्ण पदो पर जिम्मेदारी देकर हमें एहसास दिलाया गया की हम भी किसी से कम नहीं है। महिला दिवस की सार्थकता पूर्ण होती नजर आ रही है। उन्होंने यह भी कहा की हर व्यक्ति को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए अधिकतर देखा गया की पुरूषों की सफलता पर महिलाओं का विशेष योगदान होता है।




