भिलाई। पाटन के ग्राम बठेना में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से हडकंप मच गया है। पिता पुत्र का एक ही फंदा में झूलते लाश मिली। वहीं समीप में एक पैरावट में तीन शव मिले। जिन्हें्र पत्नी व उनकी दो बेटियों की होने की संभावना जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है। यह हत्या है या आत्महत्या इसकी जांच की जा रही है।द
मिली जानकारी के मुताबिक पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम बठेना निवासी राम बृज गायकवाड़ पिता रंगु राम 55 वर्ष एवं उसके पुत्र संजू गायकवाड़ एक ही रस्सी में झूलते मिला। मौके पर उनकी पत्नी जानकी बाई और दोनो पुत्री ज्योति गायकवाड़ एवं दुर्गा गायकवाड़ के नही होने पर जो लाश पैरावट में है उसे उसकी पत्नी और दोनो बेटियों की होने की अंदेशा जताई जा रही है। पैरावट में जो लाश है उसे तार से बांधा गया है। पुलिस को आशंका है कि पत्नी व दोनों बेटियों की पहले हत्या हुई और बाद में पिता पुत्र ने फांसी लगाई। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।
पाटन में एक ही परिवार पांच लोगों का शव मिलने से मचा हड़कंप… पिता पुत्र की लाश फंदे पर, पत्नी और दो बेटियों की लाश पैरावट में… जांच में जुटी पुलिस




