जम्मू (एजेंसी)। थ्री ईडियट्स फिल्म के असली रेंचो और मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित सोनम वांगचुक श्रीनगर-लेह हाईवे पर बर्फ की सुरंग बनाने की परियोजना पर काम कर रहे हैं। सोनम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। सोनम का कहना है कि श्रीनगर-लेह हाईवे पर जोजिला सुरंग बनने से यातायात के लिए बड़ी राहत होगी, लेकिन 14.15 किलोमीटर लंबी सुरंग बनने के बाद ही साढ़े 18 किलोमीटर सड़क पर बर्फ की चुनौती बनी रहेगी। जोजिला दर्रे से साल भर यातायात शुरू होने के बावजूद आसपास की सड़क पर बर्फीले तूफान और हिमस्खलन का खतरा रहेगा।
इसके लिए सरकार को बड़े पैमाने पर मशीनरी और लोगों को तैनात करना पड़ेगा। वह हाईवे के इस संवेदनशील हिस्से पर बर्फ की सुरंग बनाने की कल्पना को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं। सोनम ने इस परियोजना को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया के अधिकारियों से भी बातचीत की है।
गुंबदनुमाढांचे की मजबूती का तर्क
सोनम ने कहा कि अंडाकार या गुंबदनुमा गोलाकार ढांचा बेहद मजबूत होता है। जैसे नाजुक का दिखने वाला अंडा भी वर्टिकल रखने पर बेहद मजबूत हो जाता है। सोनम ने कहा कि किसी तरह से यदि हाईवे के ऊपर चार इंच मोटी परत की बर्फ जमाने में कामयाबी मिल जाए तो इसके बाद बर्फ की सतह अपने आप मोटी होती जाएगी। गोलाकार ढांचा इतना मजबूत होगा कि इसमें अत्यधिक वजन सहने की ताकत होगी। यह उनकी कल्पना है, जिस पर वह काम कर रहे हैं। बहुत मुमकिन है कि इस परियोजना से देश को पहली आइस टनल मिल जाए।




