पटना (एजेंसी)। बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए मंत्रिमंडल के विस्तार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार खत्म। इसके साथ ही अबतक जारी अटकलों का दौर भी खत्म हो गया। बिहार विधानसभा चुनाव-2020 में मंत्रिमंडल गठन के 85 दिनों बाद अब नीतीश मंत्रिमंडल का आज यानी मंगलवार को विस्तार हो गया है। मंत्रिमंडल में 17 मंत्रियों ने शपथ ली है। भाजपा से नौ, जबकि जदयू से आठ मंत्री शपथ ली है। अभी नीतीश सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को छोड़कर 13 मंत्री हैं। इनमें जदयू से चार, भाजपा से सात, जबकि हम और वीआईपी कोटे के एक-एक मंत्री हैं। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12.30 बजे राजभवन के राजेन्द्र मंडप में आयोजित हुआ।
इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
शाहनवाज हुसैन – भाजपा
श्रवण कुमार – जदयू
मदन सहनी – जदयू
प्रमोद कुमार – भाजपा
संजय झा – जदयू
लेसी सिंह – जदयू
सम्राट चौधरी – भाजपा
नीरज सिंह – भाजपा
सुभाष सिंह – भाजपा
नितिन नवीन – भाजपा
सुमित कुमार सिंह – निर्दलीय
सुनील कुमार – जदयू
नारायण प्रसाद – भाजपा
जयंत राज – जदयू
आलोक रंजन झा – भाजपा
जमा खान – जदयू
जनक राम – भाजपा




