भिलाई। अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है। मंदिर निर्माण के लिए देश भर से राम भक्त और समाजसेवियों द्वारा सहयोग राशि दी जा रही है। इसी कड़ी में इस्पात नगरी भिलाई में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान की शुरुआत की गई है। इसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान समिति का गठन किया गया। जिसके संयोजक श्रीनिवास खेडिय़ा, सहसंयोजक नेम राज वर्मा, मनीष बुचासिया, सुरेश अग्रवाल, भागचंद जैन, योगेंद्र सिंह व महेंद्र पाल हैं। साथ ही 31 सदस्य व मार्गदर्शन को समिति में सम्मिलित किया गया है।
समिति द्वारा प्रेस वार्ता के माध्यम से अभियान को लेकर जानकारी दी गई। संयोजक श्रीनिवास चिडिय़ा ने बताया श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के लिए आगामी रविवार 31 जनवरी को पूरे शहर में राम भक्त घरों से समर्पण निधि एकत्र करेंगे। भिलाई नगर में 7 उपनगर समितियां बनाकर सभी वार्डों में राम भक्तों की छोटी-छोटी टोलियां बनाकर प्रत्येक हिंदू घरों में श्री राम जन्मभूमि मंदिर की विस्तृत जानकारी वाले पत्र देंगे। साथ ही उनसे आग्रह करेंगे कि उनकी श्रद्धा वह इच्छा अनुसार दी जाने वाली धनराशि आगामी 31 जनवरी को उनके घर जाकर कूपन के माध्यम से लेंगे। अभियान समिति द्वारा एकत्र की गई राशि अयोध्या मंदिर को समर्पित की जाएगी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या द्वारा निधि समर्पण हेतु 10 से 100 व 1000 रुपए के कूपन तथा इससे अधिक राशि हेतु रसीद अधिकृत समिति को उपलब्ध कराई गई है।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान…. घर-घर जाकर रामभक्त मंदिर निर्माण के लिए जमा करेंगे दान राशि
