भिलाई। कांग्रेस ने आज पूरे देश में कृषि कानूनों के खिलाफ किसान अधिकार मार्च निकाला और राज्यपाल के निवास का घेराव किया। ऐसा ही मार्च आज राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में भी निकला। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच में काफी झड़प हुई। दिल्ली कांग्रेस के इस कार्यक्रम में राहुल और प्रियंका गांधी ने भी शिरकत की। किसान आंदोलन के समर्थन में हजारो युवा कांग्रेसीयो ने राहुल गांधी के नेतृत्व में राज्यपाल निवास की ओर कूच किया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के साथ कई नेताओं को गिरफ्तार कर दिल्ली मंदिर मार्ग थाना ले जाया गया। इस दौरान एनएसयुआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुन्दन समेत राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद व सैकड़ो राष्ट्रीय युवा नेताओं ने भी अपनी गिरफ्तारी दी।