भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में 90 सदस्यीय कांग्रेस पदाधिकारियों का दल तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने रायपुर से सेवाग्राम-गांधी आश्रम वर्धा महाराष्ट्र के लिए रवाना हुए।
जिला कांग्रेस कमेटी,भिलाई की अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू के नेतृत्व में सेकड़ो की संख्या में कांग्रसजनों ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिव चंदन यादव, गिरीश देवांगन, राम गोपाल अग्रवाल, शैलेश नितिन त्रिवेदी सहित सभी प्रदेश पदाधिकारियों का टोल प्लाजा कोसा नगर में भव्य स्वागत किया। दुर्ग जिले से सेवाग्राम-गांधी आश्रम वर्धा महाराष्ट्र के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू, दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष निर्मल कोशरे, दुर्ग शहर अध्यक्ष गया पटेल, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र साहू, अरुण सिंह सिसोदिया, राजेन्द्र साहू भी बस से रवाना हुए।
प्रशिक्षण शिविर में जा रहे कांग्रेसी दल का भिलाई में हुआ भव्य स्वागत
