भिलाई। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ भाजपा नेतृत्व ने दुर्ग व भिलाई में जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी हैं। रविवार रात को भाजपा ने दुर्ग व भिलाई के अध्यक्षों के नामों की घोषना की। जिलाध्यक्षों के साथ ही महामंत्री के नामों की घोषणा भी की गई। दुर्ग निगम के पूर्व महापौर डॉ. शिवकुमार तमेर को दुर्ग का जिलाध्यक्ष व वीरेन्द्र साहू को भिलाई जिला अध्यक्ष बनाया गया। वहीं ललित चंद्राकर को दुर्ग का महामंत्री शंकर देवांगन को भिलाई जिला महामंत्री बनाया गया है।
जिलाअध्यक्षों की घोषणा के साथ अभी कार्यकारिणी की घोषणा नहीं हुई है। वहीं अभी कई जिलों के जिलाध्यक्षों व प्रभारियों की घोषणा होना बाकी है। छत्तीसगढ़ भाजपा के सूत्रों की माने तो इसके लिए पार्टी नेतृत्व में मथन चल रहा है और जल्द ही शेष जिलाध्यक्षों व प्रभारियों सहित कार्यकारिणी की घोषणा हो सकती है।
छत्तीसगढ़ भाजपा ने किया दुर्ग भिलाई के जिलाध्यक्षों की घोषणा: शिवकुमार तमेर दुर्ग तो वीरेन्द्र साहू बने भिलाई जिला अध्यक्ष
