राजनांदगांव। जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराने में कामयाबी पाई है। मारी गई महिला नक्सलियों पर 3-3 लाख रुपए का इनाम था। सर्चिंग के दौरान जवानों ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं। बालाघाट आईजी व्यंकटेश राव ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को किरनापुर क्षेत्र के बोरवन जंगल ्रनक्सलियों के मौजूदगी सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर जवानों को रवाना किया गया। देर रात जवानों ने जंगल में घेराबंदी की और नक्सलियों को सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन नक्सलियों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। देर रात चली इस मुठभेड़ के बाद नक्सलियों पर जवान भारी पडे तो नक्सली वहां से भाग निकले। इसके बाद इलाके में सर्चिंग की गई तो मौके से दो महिला नक्सलियों के शव, इंसास राइफल और 12 बोर की एक बंदूक बरामद हुई है। मारी गई महिला नक्सलियों की शिनाख्त बीजापुर निवासी सावित्री और गढ़चिरौली निवासी शोभा के रूप में हुई है।
राजनांदगांव सीमा से सटे बालाघाट में नक्सलियों से सुरक्षाबलों ने मुठभेड़…. दो इनामी महिला नक्सली ढ़ेर




