नई दिल्ली (एजेंसी) | मंगलवार को सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में परिचालन से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये जगहें कोविड -19 महामारी के मद्देनजर छह महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद 15 अक्टूबर से फिर से खोले जाने के लिए निर्धारित हैं।
नए दिशानिर्देशों के अनुसार, सिनेमा हॉल को 50% ऑक्युपेंसी के साथ संचालित करने की अनुमति है ताकि लोगों के बीच पर्याप्त सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखी जा सके। ये सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई सीट न बदले। मंत्रालय ने कहा है कि स्क्रीनिंग की शो टाइमिंग भी बदली जाएगी और भीड़भाड़ से बचने के लिए पर्याप्त संख्या में बॉक्स ऑफिस काउंटर खोले जाएंगे। उन्होंने इंटरवल के दौरान दर्शकों को भीड़ से बचने को कहा है।
भारत पिछले 24 घंटों में 61,267 नए कोरोना मामले सामने आए हैं और 884 लोगों की मौत एक रिपोर्ट दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कुल 66,85,083 मामलों में 9,19,023 सक्रिय मामले हैं, 56,62,491 ठीक हो चुके और 1,03,569 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से पिछले 24 घंटों में 903 मौतें दर्ज की गई हैं। इन जगहों से 82% नई मौतें सामने आई हैं। कल हुई 36% मौतों में महाराष्ट्र से 326, कर्नाटक से 67 लोगों की मौतें सामने आईं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से पिछले 24 घंटों में 903 मौतें दर्ज की गई हैं। इन जगहों से 82% नई मौतें सामने आई हैं। कल हुई 36% मौतों में महाराष्ट्र से 326, कर्नाटक से 67 लोगों की मौतें सामने आईं।
सिनेमाघरों के खुलने के लिए गाइडलाइंस जारी, 50% टिकट ब्रिक्री के अलावा ये होंगे बदलाव




