हैदराबाद (एजेंसी)। डेयरी यूनिट में अमोनिया गैस के रिसाव से 20 लोग बीमार हो गए हैं। आंध्र प्रदेश के चित्तूर में एक निजी कृषि उत्पाद कम्पनी की डेयरी में गुरुवार देर रात अमोनिया गैस के रिसाव से कम से कम 20 कर्मचारी बीमार पड़ गए। इन 20 कर्मचारियों में 14 महिलाएं हैं।
पुलिस ने बताया कि तीन पीडि़तों को तिरुपति के रुइया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं पांच पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित सीएमसी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि बाकी मरीजों का इलाज चित्तूर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
चित्तूर के जिलाधिकारी नारायण भारत गुप्ता और पुलिस अधीक्षक सेंथिल कुमार ने प्राइवेट डेयरी का दौरा किया और बचाव अभियान का निरीक्षण किया। भारत गुप्ता के अनुसार, गैस रिसाव उस समय हुआ जब वहां वेल्डिंग का कुछ काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि ये सभी बीमार कर्मचारी, कॉन्ट्रैक्ट पर हैं और ये रात की ड्यूटी करने आए थे।
उन्होंने कहा, ‘हमने जांच के आदेश दे दिए हैं और उसके बाद ही हादसे का सही कारण पता चल पाएगा। संभावित मानवीय लापरवाही के दृष्टिकोण से भी जांच की जाएगी।Ó उन्होंने बताया कि बीमार पड़े कर्मचारियों की हालत स्थिर है।
डेयरी में अमोनिया गैस लीक होने से 20 कर्मचारी हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती
