साल 2020 बॉलीवुड के लिए एक के बाद एक बुरी खबरें ले कर आ रहा है। लगातार मिल रहे झटकों की वजह से बॉलीवुड खुद को संभाल नहीं पा रहा है। इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत केस की वजह से बॉलीवुड में खलबली मची हुई है। इसी बीच खबर आई कि देश के जानेमाने क्रिकेटर एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत और धोनी का इस तरह क्रिकेट छोड़ना फैंस को हजम नहीं हो पा रहा है। कुछ ऐसा ही हाल बॉलीवुड सितारों का भी है।
जैसे एमएस धोनी के सन्यास की बात सोशल मीडिया पर फैली वैसे ही बॉलीवुड सितारों ने देश के इस शानदार क्रिकेटर को विदाई देनी शुरु कर दी। बॉलीवुड सितारों का मानना है कि एम एस धोनी के जाने से क्रिकेट के एक सुनहरे युग का अंत हो गया है। कोई भी कैप्टन कूल के अंदाज को आसानी से भुला नहीं पाएगा। फील्ड पर फैंस धोनी को बहुत मिस करेंगे।
एमएस धोनी के रिटायरमेंट के बारे में बात करते हुए वरुण धवन ने उनको प्योर क्लास बताकर विदाई दी है। वहीं विक्की कौशल ने भी धोनी की तारीफ करते हुए लिखा कि, ‘देश के लिए किए गए हर काम के लिए आपका शुक्रिया महेंद्र सिंह धोनी…।’ इसके अलावा बिपाशा बसु ने भी धोनी को कैप्टन फॉरएवर बताया है।

एम एस धोनी के रिटायरमेंट की खबर सुनने के बाद सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। ये खबर सुनकर हर क्रिकेट प्रेमी काफी हैरान नजर आया। एमएस धोनी और सुरेश रैना के इस फैसले के बाद बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने लिखा कि, ‘बहुत याराना लगता है। ये वाकई शानदार है। हम लोगों का क्रिकेट के जरिए एंटरटेनमेंट करने के लिए आप दोनों का बहुत बहुत शुक्रिया…।




