
भिलाई। छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि पर आज भिलाई शहर जिला कांग्रेस ने उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती तुसली साहू के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए प्रदेश के उत्थान में उनके योगदान को याद किया। इस दौरान सतनामी समाज के अध्यक्ष केसकर जी, बृजमोहन सिंह, केशव चौबे, प्रभाकर जनबंधु, गोविंद कोसले, निरंजन बिसाई, चंद्रशेखर गवई, नरसिंग नाथ, मोहन दलाई राजेन्द्र महिलांग, राजकुमार बंजारे, प्रेम कुमार, वासु पाण्डेय, अली हुसैन सिद्धिकी आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि देते हुए भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा कि मिनी माता प्रदेश की पहली महिला सांसद होने के साथ ही यहां के लोगों के लिए आवाज उठाया। मिनीमाता को दलितों और महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों के लिए सदा याद किया जाएगा। दलितों के नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिये अस्पृश्यता निवारण अधिनियम को संसद में पारित कराने में उन्होंने महती भूमिका निभाई। उन्होंने मजदूरों को एकजुट करने के लिये छत्तीसगढ़ मजदूर संघ का गठन किया। श्रीमती तुजसी साहू ने कहा सरल और सहज व्यक्तित्व की धनी मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया। दीन-दुखियों की सेवा के लिए मिनीमाता को सदा याद किया जाएगा।




