रायपुर। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के चुनाव में सीएम भूपेश बघेल निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए शनिवार को हुए मतदान में छत्तीसगढ़ स्वीमिंग संघ के सही राम जाखड ने अपने प्रतिद्वंदी हॉकी संघ से फिरोज अंसारी को 44 वोटों से हराया। सही राम जाखर को 52 वोट मिले, जबकि फिरोज अंसारी को महज 8 वोटों से संतुष्ट होना पड़ा। रायपुर के वीआईपी रोड स्थित एक होटल में मतदान संपन्न हुआ। मतदान में केवल कोषाघ्यक्ष पद के लिए ही चुनाव हुए शेष पदों पर सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए।
रायपुर के वीआईपी रोड स्थित एक होटल में हुए मतदान के बाद ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद के लिए सीएम बघेल का नाम पहले से तय था, आज औपचारिक घोषणा की गई। संघ में पहली बार एसोसिएट और एग्जीक्यूटिव भी चुने गए हैं।
ओलंपिक संघ के निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर उपाध्यक्ष : देवेंद्र यादव (हैंडबॉल), डॉ. ए. फरिश्ता (स्क्वैश), अखिल धगट (बैडमिंटन), बशीर अहमद खान (फेंसिंग), गजराज पगारिया (बिलियड्र्स और स्नूकर), जीएस बामरा (एथलेटिक्स), कैलाश मुरारका (आर्चरी), शरद शुक्ला (टेबल टेनिस), विजय अग्रवाल (बिलियड्र्स और स्नूकर), विनोद चंद्राकर (सीओए, महासमुंद)। महासचिव पद पर गुरुचरण सिंह होरा (सचिव, टेनिस)। सहसचिव पद पर अभिजित मिश्रा (कयाकिंग-केनोइंग), अरुण द्विवेदी (जूडो), मनीष श्रीवास्तव (हॉकी), एनआर पराशर (सीओए, बस्तर), विजय कुमार अग्रवाल (लॉन बॉलिंग), डॉ. विष्णु श्रीवास्तव (स्क्वैश)।
कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ. आलोक दुबे (ट्रायथलॉन), अनिल पुसदकर (मॉर्डन पेंटाथलॉन), अयाज अहमद खान (रग्बी), जगन्नाथ यादव (रेसलिंग), जावेद अहमद खान (नेटबॉल), कमलजीत अरोड़ा (खो-खो), पीयूष भाटिया (स्की स्नोबोर्ड), राजेश जंघेल (वेटलिफ्टिंग), आरके श्रीवास्तव (रोइंग), शिव प्रसाद कापसे (बॉक्सिंग), ठाकुर आनंद मोहन सिंह (आर्चरी) व वीआर चन्नावार (साइक्लिंग) शामिल हैं।
विशेष आमंत्रित सदस्यों में कुलदीप जुनेजा (टेबल टेनिस), सोनमणी बोरा (फेंसिंग) संजय पिल्लई (वुशू), आरिफ शेख (रोइंग), गिरीश देवांगन (फेंसिंग), हिमांशु द्विवेदी (साइक्लिंग), सलाम रिजवी (ताइक्वांडो), फैजल रिजवी (फेंसिंग),राजीव जैन (बास्केटबॉल), राजेंद्र प्रसाद (बॉक्सिंग), शबा अंजुम (हॉकी), दिनेश गोयल (टेनिस), गिरीश अग्रवाल (बैडमिंटन) व अवतार जुनेजा (टेिनस) शामिल हैं।
एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट पद पर अटल श्रीवास्तव (सीओए, बिलासपुर), अनवर ढेबर (फेंसिंग), अरुण सिंघानिया (हैंडबॉल), ठाकुर अजय सिंह (लॉन बॉलिंग) व प्रिंस भाटिया (लुग) के नाम शामिल हैं।
एसोसिएट ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर मनोज अग्रवाल (ट्रायथलॉन), डी. कोनडइया (वुशू), आर. राजेंद्रन (बॉक्सिंग) व आशीष यादव (सीओए, दंतेवाड़ा) शामिल हैं।
एसोसिएट एग्जीक्यूटिव मेम्बर में जितेंद्र तिवारी (सीओए, जांजगीर-चांपा), डीएस क्रिस्टोफर (सीओए, कोरबा), आरके साहनी (आइस स्केटिंग) व कुमार योगेश (सीओए, दुर्ग) के नाम शामिल हैं।




