भिलाई। रिसाली नगर निगम क्षेत्र में विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ गार्डन का निर्माण किया जाएगा। गुरुवार को सांसद सरोज पाण्ड़ेय ने इसके निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। प्रारंभिक चरण में लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से गार्डन किनारे वॉल डिजाइनिंग व अन्य कार्य किए जाएंगे। 6 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस गार्डन के प्रथम चरण में डेढ़ एकड़ क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। सांसद निधि से बनने वाले इस गार्डन से यहां के लाखों लोग लाभन्वित होंगे। प्रथम चरण में करीब डेढ़ एकड़ भूमि में एवं भविष्य में पूरे 6 एकड़ भूमि पर यह गार्डन विकसित किया जाएगा।
इस गार्डन निर्माण के साथ-साथ डीपीएस चौक से शारदा विद्यालय तक की सड़क किनारे एक दीवार बनेगी जिसमें जिसमें विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां बनाई जाएंगी। इस सड़क पर विभिन्न प्रकार की रंग बिरंगी प्रकाश व्यवस्था भी की जाएगी। यही नहीं गार्डन में बुजुर्गो से लेकर बच्चों के लिए मनोरंजन के कई साधन होंगे। पाथवे से लेकर रंग बिरंगे सुंदर फूलों के पौधें इस गार्डन का हिस्सा होंगे। भूमिपूजन के दौरान सांसद सरोज पाण्डेय ने उपस्थित लोगों को गार्डन की विशेषताओं से अवगत कराया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।