भिलाई। स्मृति नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष व एक सदस्य ने मिलकर एक जमीन की राशि देकर दो अलग अलग प्लॉट लेने का कारनामा किया है। इस मामले में स्मृति नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित अध्यक्ष राजीव चौबे की शिकायत पर दोनों के खिलाफ स्मृति नगर पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 34 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है। स्मृति नगर पुलिस ने के अनुसार स्मृति नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित अध्यक्ष राजीव चौबे ने शिकायत किया है कि सस्था के पूर्व उपाध्यक्ष सी 23 सड़क 7 स्मृति नगर निवासी एसआर शर्मा और संस्था के सदस्य ए /13 सड़क नंबर 39 पवन अग्रवाल द्वारा एक भूखण्ड की राशि देकर दो भूखंडो को हथियाने का फर्जीवाडा किया है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
स्मृति नगर पुलिस के अनुसार प्रकरण में 20 मई 2020 को सात पन्नों का प्रतिवेदन पेश किया गया। संस्था के तत्कालीन उपाध्यक्ष एसआर शर्मा ने पवन अग्रवाल के नाम बी 630 (2400 वर्गफीट) जमीन संस्था के पक्ष में कराए बिना अवैधानिक तरीके से भूखंड ए 137 (3760 वर्गफीट) का भी पंजीयन अग्रवाल के पक्ष में करा दिया। जिस जमीन की बिक्री हुई उसकी वास्तविक राशि संस्था को नहीं मिली। जांच के दौरान राजस्व अभिलेख में दोनों भूखंड पवन अग्रवाल के नाम पर है लेकिन पंजीयन पर लागू स्वीकृत अनुमोदित अभिन्यास में नहीं है। मामले में दोनों आरोपी पवन अग्रवाल और एसआर शर्मा फर्जीवाडा काफी लंबे समय से कर रहे थे। घटना की जानकारी हुई तब पुलिस में शिकायत किया गया। पुलिस जांच में पाया कि भूखंड फर्जीवाडा एसआर शर्मा और पवन अग्रवाल द्वारा किया गया। मामले में जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।