भिलाई । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदेश सह-प्रभारी अतुल पर्वत ने आज छत्तीसगढ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदेव साय से उनके रायपुर निवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विष्णुदेव साय को प्रदेश अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर अतुल पर्वत ने प्रदेशअध्यक्ष से संगठन को लेकर चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि जिला भिलाई में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए उनके द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसका वे पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वाहन करेंगे। मुलाकात के दौरान विष्णुदेव साय ने अतुल पर्वत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
