नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 9,987 नए मरीज सामने आए हैं जिसके बाद देश में कोविड-19 के मामले 2,66,598 हो गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब भी 1,29,917 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। मंत्रालय ने बताया कि कुल 1,29,215 लोग बीमारी से स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। पिछले 24 घंटे 9987 नए केस आए हैं जबकि एक दिन में सबसे ज्यादा 331 लोगों की मौत हुई है। इस बीमारी के कारण अबतक 7,466 लोगों की जान जा चुकी है।
